हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र गुफा दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं। अगर आप Amarnath Yatra 2025 में शामिल होना चाहते हैं, तो पहले से जानकारी और रजिस्ट्रेशन करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।
Amarnath Yatra 2025 की प्रमुख जानकारी
- यात्रा प्रारंभ तिथि: 29 जून 2025 (संभावित)
- यात्रा समाप्ति तिथि: 13 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन तक)
- रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह से (संभावित)
- ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.shriamarnathjishrine.com
Amarnath Yatra 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://www.shriamarnathjishrine.com - “Yatra Registration” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें (नाम, पता, यात्रा तारीख, मार्ग चयन आदि)।
- मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करें (अनिवार्य)।
- फीस भुगतान करें (लगभग ₹120-₹150)।
- रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
2. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:
आप नजदीकी Punjab National Bank, Jammu & Kashmir Bank, Yes Bank आदि की चुनिंदा शाखाओं में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज़:
- Valid Photo ID (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Compulsory Health Certificate (CHC) – अधिकृत डॉक्टर या हॉस्पिटल से
- यात्रा तिथि और मार्ग चयन
Amarnath Yatra के दो मार्ग:
- बालटाल रूट (14 किमी) – कठिन लेकिन कम दूरी
- पहलगाम रूट (36 किमी) – सरल लेकिन लंबा
हेलिकॉप्टर सेवा:
- हेलिकॉप्टर सेवा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर उपलब्ध होती है।
- बुकिंग के लिए ऑफिशियल साइट या अधिकृत एजेंट्स का उपयोग करें।
- टिकट रेट ₹3000 से ₹7000 (वन वे) हो सकता है।
FAQs: Amarnath Yatra 2025 से जुड़े सामान्य सवाल
Q1. क्या अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?
ans: हां, रजिस्ट्रेशन और मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं। बिना इसके एंट्री नहीं मिलेगी।
Q2. मेडिकल सर्टिफिकेट कहाँ से बनवाएं?
ans: SASB द्वारा अधिकृत डॉक्टर या हॉस्पिटल से CHC बनवाना जरूरी है।
Q3. एक व्यक्ति कितनी बार यात्रा कर सकता है?
ans: एक रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक यात्रा के लिए मान्य होता है।
Q4. क्या बुजुर्ग या बच्चों को यात्रा की अनुमति है?
ans: 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं होती।
Q5. क्या हेलिकॉप्टर सेवा से भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
ans: हां, हेलिकॉप्टर टिकट के साथ भी रजिस्ट्रेशन और मेडिकल अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण सुझाव:
- यात्रा से पहले पूरी तैयारी करें और शारीरिक रूप से फिट रहें।
- ऊंचाई वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, ऑक्सीजन कम हो सकता है।
- किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर साथ रखें।
- यात्रा की सभी अपडेट्स के लिए SASB की वेबसाइट और सोशल मीडिया को फॉलो करें।
